ओमान में रहने वाले लोगों और प्रवासियों के लिए एक बड़ी चेतावनी सामने आई है। वहां की कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CPA) ने Anker कंपनी के कुछ पोर्टेबल चार्जर मॉडल्स को खतरनाक बताते हुए उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने को कहा है। इन चार्जर के अत्यधिक गर्म होने से आग लगने का डर है, इसलिए इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए।

👉: Bahrain की सुरक्षा पर GCC का बड़ा ऐलान, ईरान की दखलंदाजी पर किंग हमद ने जताई कड़ी नाराजगी

किन Anker मॉडल्स का इस्तेमाल करना है बंद

ओमान की CPA ने साफ किया है कि Anker के पोर्टेबल चार्जर मॉडल A1647, A1652, A1257, A1681 और A1689 मानक नियमों का पालन नहीं करते हैं। इन डिवाइसेज में तकनीकी खराबी की वजह से तापमान बहुत ज़्यादा बढ़ जाता है। इससे चार्जर पिघल सकते हैं, धुआं निकल सकता है और बड़ी आग लग सकती है।

ये चार्जर ओमान में कैसे पहुंचे और क्या सावधानी बरतें

अधिकारियों ने जब जांच की तो पाया कि ओमान में इन मॉडल्स के लिए कोई आधिकारिक डिस्ट्रीब्यूटर नहीं है। इसका मतलब है कि ये सामान ऑनलाइन शॉपिंग या व्यक्तिगत तौर पर विदेश से मंगाकर लाए गए हैं। लोगों को सलाह दी गई है कि वे ऐसे चार्जर का इस्तेमाल न करें और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से कुछ भी खरीदने से पहले उसके सोर्स की अच्छी तरह जांच करें।

सऊदी अरब और अन्य देशों में भी हुई थी कार्रवाई

यह समस्या सिर्फ ओमान तक सीमित नहीं है। Anker Innovations ने खुद दुनिया भर में इन मॉडल्स को वापस मंगाने का फैसला किया था क्योंकि इनकी लिथियम-आयन बैटरी में खराबी थी। सऊदी अरब के कॉमर्स मिनिस्ट्री ने भी जून 2025 और सितंबर 2024 में इन पावर बैंक को आग के खतरे की वजह से वापस मंगाया था। अमेरिका के CPSC ने भी इस मामले में ग्लोबल चेतावनी जारी की थी।

Frequently Asked Questions (FAQs)

ओमान सरकार ने किन Anker मॉडल चार्जर के खिलाफ चेतावनी दी है

ओमान की CPA ने मॉडल A1647, A1652, A1257, A1681 और A1689 के इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है।

इन पावर बैंक में क्या खराबी बताई गई है

इनकी बैटरी में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है जिससे चार्जर बहुत ज़्यादा गर्म हो सकते हैं और आग लगने का खतरा रहता है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com