ओमान के तट से कुछ दूरी पर शनिवार रात एक बड़ा हादसा हुआ। यहाँ साइप्रस के झंडे वाले एक कंटेनर शिप, M/V GFS Galaxy पर हमला हुआ जिससे जहाज में भीषण आग लग गई। हालात इतने खराब हो गए कि जहाज के चालक दल को अपनी जान बचाने के लिए लाइफबोट का सहारा लेना पड़ा।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) ने बताया कि यह घटना ओमान के पूर्व में करीब 9 समुद्री मील (16.7 किमी) की दूरी पर हुई। 304 मीटर लंबे इस जहाज में आग लगने के बाद चालक दल ने इसे छोड़ दिया। रविवार को अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, जब यह जहाज Strait of Hormuz से गुजर रहा था, तब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस पर हमला किया। रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक सिविलियन क्रू मेंबर लापता है। जहाज 40 मीटर चौड़ा है और इंजन रूम में भारी नुकसान होने की वजह से यह आगे नहीं बढ़ सका।

वहीं, ईरान के IRGC ने अलग दावा किया है। उनका कहना है कि इस जहाज ने समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाला और चेतावनी के बावजूद गलत रास्ते से जाने की कोशिश की, इसलिए उसे रोका गया और निशाना बनाया गया।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इस क्षेत्र में तनाव बहुत बढ़ गया है। ईरान ने विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप का हवाला देते हुए Strait of Hormuz को फिलहाल के लिए बंद करने का ऐलान किया है। इसके जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान पर तीसरे दौर के जवाबी हमले किए हैं। अमेरिकी युद्ध सचिव Pete Hegseth ने कहा कि ईरान ने गलत फैसला लिया है और अब उसे इसकी कीमत चुकानी होगी।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.