746 कोरोना मरीज़ ठीक हुए हैं और 7 लोगों की मृत्यु

ओमान में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोना के 1203 नए मामले दर्ज़ किये गए हैं, 746 कोरोना मरीज़ ठीक हुए हैं और 7 लोगों की मृत्यु हुई है। मंत्रलय के अनुसार ओमान में कोरोना के कुल 166685 मामले हो चुके हैं और कुल 1735 कोरोना मरीज़ों की मृत्यु हुई है।

सभी निवासियों और प्रवासियों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है

बता दें कि अबतक ओमान में कोरोना के कुल 149049 मरीज़ ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने सभी निवासियों और प्रवासियों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। यह चेतावनी दी गई है कि जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उसे सख्त सजा दी जाएगी। उल्लंघन पर आए दिन लोगों पर जुर्माने और जेल की सजा दी जा रही है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।