कोरोना के 1480 नए मामले दर्ज़

ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना अपडेट दिया है। ओमान में कोरोना के 1480 नए मामले दर्ज़ किए गए हैं और 13 लोगों की मृत्यु हो गई है। पिछले चौबीस घंटे में 1202 कोरोना मरीज़ ठीक हुए हैं। बता दें कि अब तक ओमान में कोरोना के 173029 मिलें हैं, 153986 कोरोना मरीज़ ठीक हुए हैं और 1789 कोरोना मरीज़ों की जान चली गई है।

बेवजह यात्रा पर न निकलें

कोरोना मामलों पर नज़र रखने वाली सुप्रीम कमिटी और स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है। पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना, सामाजिक दूरी का पालन करना होगा और बिना जरूरत इधर उधर घूमने पर पाबंदी है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।