पिछले चौबीस घंटे में 546 मरीज़ ठीक हुए हैं

ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमान में कोरोना के 733 नए मामले दर्ज़ किये गए हैं। पिछले चौबीस घंटे में 546 मरीज़ ठीक हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई हैं। मंत्रालय ने सभी लोगों को सावधान रहने की अपील की है वरना यह आंकड़े बढ़ते ही जाएंगे।

कुल 140766 कोरोना के मरीज़ ठीक हो चुके हैं और कुल 1650 लोगों की मृत्यु हुई है

 

बता दें कि देश में अब तक कोरोना के 153838 मामले दर्ज़ किए गए हैं। कुल 140766 कोरोना के मरीज़ ठीक हो चुके हैं और कुल 1650 लोगों की मृत्यु हुई है। मंत्रालय ने सभी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है ताकि सभी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।