मात्र 9 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं

ओमान स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार ओमान में मात्र 9 नए संक्रमण दर्ज किए गए हैं। 9 मरीज ठीक हुए हैं और एक भी संक्रमित की मृत्यु नहीं है। ओमान में अब पहले से काफी कम कोरोना वायरस के संक्रमण दर्ज किए जा रहे हैं, यह सरकार की नीति और लोगों की जागरूकता का नतीजा है।

अब तक कोरोना वायरस के कुल 304308 संक्रमित दर्ज किए गए हैं

बताते चलें कि ओमान में अब तक कोरोना वायरस के कुल 304308 संक्रमित दर्ज किए गए हैं। कुल 299663 संक्रमित ठीक हुए हैं और कुल 4111 संक्रमितों की मृत्यु हुई है। अब भी नियमों का पालन करें और अपनी जिम्मेदारी खुद लें।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।