1647 नए मामले दर्ज किए गए

ओमान स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमान में Covid-19 के 1647 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 729 मरीज़ ठीक हुए हैं और एक मरीज़ की मृत्यु हुई है।

कुल 324085 संक्रमित दर्ज किए गए हैं

बताते चलें कि अब तक ओमान में कुल 324085 संक्रमित दर्ज किए गए हैं। कुल 306404 संक्रमित ठीक हुए हैं। वहीं कुल 4129 मरीजों की मृत्यु हुई है। अभी ओमान में ज्यादातर ओमिक्रॉन के मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

मंत्रालय ने कहा है कि अगर कोई व्यक्ति Covid-19 संक्रमित पाया जाता है तो उसे दस दिन home quarantine मे रहना होगा। वहीं संक्रमित के संपर्क में आने पर 14 दिन quarantine में रहना होगा। Covid-19 से सुरक्षा के लिए सुप्रीम कमिटी के द्वारा दिए गए सभी दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य होगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।