ओमान में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए Oman Customs और Royal Oman Police (ROP) ने सामान ले जाने के नियमों को फिर से साफ कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच को आसान बनाना है। अधिकारियों ने सभी से अपील की है कि वे ओमान यात्रा के दौरान इन नियमों को ध्यान में रखें ताकि आपको किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
📰: हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बड़ा धमाका, दो तेल टैंकरों में लगी आग, ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ा.।
ड्यूटी-फ्री सामान और निजी उपयोग
नियमों के मुताबिक, केवल निजी इस्तेमाल के सामान पर ही कोई शुल्क नहीं लगेगा। इनमें मोबाइल फोन, लैपटॉप, कपड़े, गहने, दवाइयां, कंप्यूटर और बच्चों की गाड़ियां जैसे सामान शामिल हैं। Gifts की कीमत OMR 300 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अगर आप गैर-मुस्लिम हैं और आपकी उम्र 21 साल से ज्यादा है, तो आप अपने साथ 2 लीटर वाइन और 48 बीयर की कैन ले जा सकते हैं। सिगरेट की सीमा 400 पीस तक तय की गई है।
क्या डिक्लेयर करना जरूरी है
अगर आपके पास OMR 6,000 या उससे ज्यादा की नकदी, चेक, कीमती धातुएं, या हीरे-जवाहरात हैं, तो इसकी जानकारी Oman Customs की वेबसाइट पर पहले ही देनी होगी। ध्यान रहे कि नशीले पदार्थ, हथियार, सैन्य कपड़े और नकली सामान लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा, ड्रोन और कुछ खास तरह की दवाइयां लाने के लिए सरकारी अधिकारियों से पहले मंजूरी लेना अनिवार्य है। एयरपोर्ट पर किसी भी अनजान व्यक्ति का बैग लेने से बचें और कीमती सामान के कागजात हमेशा अपने पास रखें।
