तस्करी की कोशिश होती है जिसे पुलिस अधिकारी नाकाम करते हैं

ओमान में आए दिन तस्करी की कोशिश होती है जिसे पुलिस अधिकारी नाकाम करते हैं। कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल, जुर्माना और देश निकाला तक की सजा दी जाती है। लेकिन इसके बावजूद भी अधिक सुधार नहीं हो पाया है।

पुलिस ने फिर से दो लोगों को तस्करी के आरोप में पकड़ा 

रॉयल ओमान पुलिस ने फिर से दो लोगों को तस्करी के आरोप में पकड़ा है। दोनो पर 603 पैकेट khat ड्रग की तस्करी का आरोप है। बताया गया है कि Dhofar Governorate मे कोस्ट गार्ड पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। उन पर तस्करी का आरोप है।

इस मामले की जांच हो रही है। पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि लोगों को इस तरह की घटना से बच कर रहना चाहिए। जो भी ड्रग से जुड़े नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।