ओमान में रमजान का आखिरी शुक्रवार 13 मार्च 2026 को बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया. इस दौरान सुल्तान कबूस ग्रैंड मस्जिद सहित पूरे देश की मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ देखी गई. अब ओमान में रहने वाले नागरिक और प्रवासी कामगार ईद उल-फितर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चांद दिखने के आधार पर ओमान में ईद 20 या 21 मार्च को मनाई जाएगी. सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं.

👉: Etihad Flight Update: एतिहाद एयरवेज ने फिर शुरू की उड़ानें, बिना कंफर्म टिकट एयरपोर्ट जाने पर लगी रोक

ओमान में ईद कब मनाई जाएगी

Ministry of Endowments and Religious Affairs (MARA) की चांद देखने वाली मुख्य समिति 19 मार्च 2026 गुरुवार की शाम को बैठक करेगी. इसी दिन यह तय होगा कि नया महीना कब से शुरू होगा.

  • अगर चांद दिखा: 19 मार्च को चांद नजर आने पर ईद 20 मार्च शुक्रवार को मनाई जाएगी.
  • अगर चांद नहीं दिखा: रमजान के 30 दिन पूरे होने पर ईद 21 मार्च शनिवार को होगी.

सरकारी छुट्टियां और एडवांस सैलरी का नया आदेश

ओमान सरकार ने ईद उल-फितर के अवसर पर सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के लिए पांच दिन की छुट्टियों का ऐलान किया है. इसके अलावा प्रवासियों और स्थानीय लोगों को खरीदारी में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सैलरी पहले देने का नियम लागू किया गया है.

  • छुट्टी की तारीख: 19 मार्च से 23 मार्च 2026 तक.
  • काम पर वापसी: सभी दफ्तर 24 मार्च मंगलवार से दोबारा खुलेंगे.
  • एडवांस सैलरी: Ministry of Labour ने साफ निर्देश दिया है कि सभी निजी कंपनियों को मार्च महीने की सैलरी 18 मार्च 2026 बुधवार तक अपने कर्मचारियों के खाते में भेजनी होगी.

बाजारों में रौनक और ट्रैफिक व्यवस्था

ईद करीब आते ही मस्कट डेली की रिपोर्ट के अनुसार मुतराह और सीब जैसे प्रमुख बाजारों में खरीदारी तेज हो गई है. तरावीह की नमाज के बाद लोग भारी संख्या में ईद का सामान खरीदने निकल रहे हैं. बाजार और मस्जिदों के बाहर लगने वाली भीड़ को देखते हुए Royal Oman Police (ROP) ने ट्रैफिक को संभालने के लिए पुलिस बल बढ़ा दिया है. इसके साथ ही जकात अल-फितर (फितरा) के लिए प्रति व्यक्ति 1.100 OMR से 1.500 OMR की रकम तय की गई है जो लोगों को ईद की नमाज से पहले अदा करनी होगी.

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com