ओमान में ईद उल फितर (Eid Al-Fitr) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ओमान के धर्मार्थ और धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने घोषणा की है कि शव्वाल 1447 हिजरी का चांद देखने के लिए मुख्य समिति की बैठक गुरुवार, 19 मार्च 2026 को होगी। इसके साथ ही श्रम मंत्रालय ने देश भर में काम करने वाले लोगों के लिए छुट्टियों का भी ऐलान कर दिया है। पब्लिक और प्राइवेट दोनों सेक्टर के कर्मचारियों को इस बार लंबी छुट्टी मिलने वाली है।

चांद देखने की तारीख और ईद का दिन

मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, शव्वाल महीने का चांद देखने के लिए 19 मार्च को मस्कट में मुख्य समिति इकट्ठा होगी। इसी दिन तय होगा कि ओमान में ईद किस दिन मनाई जाएगी। खगोलीय जानकारों की माने तो 19 मार्च की सुबह नया चांद बनेगा। शाम के समय इसे देखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि ओमान में ईद शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को हो सकती है। यह आधिकारिक घोषणा चांद दिखने के बाद ही की जाएगी।

छुट्टियों और सैलरी को लेकर श्रम मंत्रालय का आदेश

ओमान के श्रम मंत्रालय ने ईद के मौके पर कर्मचारियों को राहत देते हुए आधिकारिक छुट्टियों की घोषणा कर दी है। इसके तहत सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों के लिए 5 दिन का अवकाश रहेगा। ओमान में रहने वाले प्रवासियों और स्थानीय नागरिकों को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

  • छुट्टी की तारीख: छुट्टियां गुरुवार, 19 मार्च 2026 से शुरू होकर सोमवार, 23 मार्च 2026 तक रहेंगी।
  • काम पर वापसी: सभी दफ्तरों और कंपनियों में मंगलवार, 24 मार्च 2026 से काम दोबारा शुरू होगा।
  • सैलरी का भुगतान: श्रम मंत्रालय ने प्राइवेट कंपनियों को सख्त निर्देश दिया है कि कर्मचारियों को मार्च महीने की सैलरी 18 मार्च 2026 तक दे दी जाए, ताकि लोग ईद की खरीदारी आसानी से कर सकें।
Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com