ओमान के विदेश मंत्री सैयद बद्र बिन हमद अल बुसाइडी और यूरोपीय संघ (EU) की उच्च प्रतिनिधि काजा कल्लास के बीच 12 जून 2026 को फोन पर बातचीत हुई। इस चर्चा में क्षेत्र में चल रही उथल-पुथल और उससे पैदा होने वाली चुनौतियों पर बात की गई। दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि तनाव को कम करना और शांति बनाए रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।

🚨: Oman New Rule: गाड़ियों की चेकिंग के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतज़ार, ROP ने खोला पहला प्राइवेट सेंटर

समुद्री रास्तों की सुरक्षा पर जोर

बातचीत के दौरान इस बात पर खास ध्यान दिया गया कि समुद्री रास्तों (maritime navigation) को सुरक्षित रखा जाए। दोनों नेताओं ने कहा कि अगर तनाव बढ़ता है तो इसका असर पूरी दुनिया के व्यापार और आर्थिक स्थिरता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बातचीत और डिप्लोमेसी ही वह तरीका है जिससे इस संकट को खत्म किया जा सकता है और जहाजों की आवाजाही को फिर से सुरक्षित बनाया जा सकता है।

क्षेत्रीय स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग

सैयद बद्र और काजा कल्लास ने इस बात पर जोर दिया कि किसी भी बड़े टकराव को रोकना जरूरी है, क्योंकि इससे क्षेत्रीय देशों और वहां रहने वाले लोगों को काफी परेशानी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तालमेल बिठाकर विवादों को सुलझाने और बातचीत को बढ़ावा देने की बात कही गई।

ओमान और EU के बीच बढ़ेंगे संबंध

ओमान के विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस फोन कॉल में सुल्तानत ओमान और यूरोपीय संघ के बीच सहयोग और साझेदारी के रिश्तों को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.