पूरी खबर एक नजर,

  • पवित्र महीने के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए ऑफर
  • 2 सौ फ्री टिकट जरूरतमंद यात्रियों के लिए रखा गया 

पवित्र महीने के दौरान ऑफर

रमजान के पवित्र महीने के दौरान ओमान एयर की तरफ से तीर्थ यात्रियों के लिए उत्तम सुविधा की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा ओमान एयर के द्वारा तीर्थयात्रियों की टिकट पर स्पेशल ऑफर भी जारी किए गए हैं।

बताते चलें कि विकलांग और जरूरतमंद लोगों के लिए ओमान एयर में एक तरह की सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा के मुताबिक करीब 200 फ्री टिकट स्पेशल नीड वाले लोगों के लिए रिजर्व रखा गया है। Ministry of Social Development ने ओमान एयर की इस पहल की सराहना की है।

करीब 2 सौ फ्री टिकट जरूरतमंद यात्रियों के लिए रखा गया है

रमजान के दौरान करीब 2 सौ फ्री टिकट जरूरतमंद यात्रियों के लिए रखा गया है। यानी के ऐसे तीर्थयात्री जो उमराह करने के लिए जा रहे हैं उनसे कोई कीमत नहीं ली जाएगी और मुफ्त सेवा दी जाएगी।

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।