विदेश मंत्री भारत में आधिकारिक यात्रा पर

भारत के विदेश मामलों के मंत्री Dr. S Jaishankar के निमंत्रण पर ओमानी विदेश मंत्री H.E. Mr. Sayyid Badr Hamad Hamood Al Busaidi भारत में आधिकारिक यात्रा पर आने वाले हैं।

बताते चलें कि विदेश मंत्री बनने के बाद H.E. Mr. Sayyid Badr bin Hamad bin Hamood Al busaidi पहली बार भारत में यात्रा पर आ रहे हैं। दोनों मंत्री 23 मार्च शाम में मुलाकात करेंगे। मंत्रियों के बीच दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों पर बात की जाएगी।

महामारी के दौरान भी भारत और ओमान ने एक दूसरे की मदद की है

इसके अलावा दोनों मंत्रियों के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास पर भी बातचीत होगी। भारत से कई कामगार ओमान में काम के लिए जाते हैं। करीब 6 लाख भारतीयों का घर है ओमान। महामारी के दौरान भी भारत और ओमान ने एक दूसरे की मदद की है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।