पूरी खबर एक नजर,

  • Eid Al-Adha के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें
  • भीड़भाड़ का हिस्सा न बनें

सुरक्षा गाइडलाइन का पालन जरूरी

ओमान में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि त्योहार के दौरान सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करना जरूरी है। Eid Al-Adha के दौरान सभी निवासियों और प्रवासियों से अपील की गई है कि सुरक्षा गाइडलाइन का पालन करें।

अपने परिवार और दूसरों की भी रक्षा करें

ऐसा करके अपने साथ-साथ अपने परिवार और दूसरों की भी रक्षा कर पाएंगे। Covid-19 को लेकर चाहे कितनी ही ढील क्यों न दी गई हो लेकिन अभी भी सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। खासकर त्योहार के दिनों में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

मंत्रालय ने कहा है कि खांसते और छींकते समय मुंह पर रुमाल जरूर रखें। जो लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित है उन्हें भीड़-भाड़ से दूर रहने की सलाह दी गई है। अपना त्योहार सुरक्षित तरीके से मनाएं।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।