ओमान में 21 मार्च 2026 को आए भीषण तूफान और भारी बारिश ने भारी तबाही मचाई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बीच अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और राहत कार्य जारी है। Civil Defence teams ने अलग-अलग इलाकों से 40 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। प्रशासन ने आने वाले दिनों के लिए भी अलर्ट जारी किया है और लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।

ℹ️: Sudan Hospital Attack: सूडान में अस्पताल पर ड्रोन हमला, 13 बच्चों समेत 64 की मौत

बचाव अभियान और नुकसान की ताजा जानकारी

भारी बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है और गाड़ियां बहने की खबरें आई हैं। दक्षिण अल बातिना के वादी अल माविल में तीन गाड़ियां बहने से 3 लोगों की जान चली गई। बचाव कार्य में जुटी टीमों ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।

  • Barka में 10 लोगों को ले जा रही एक गाड़ी पानी में बह गई, जिसमें से 7 को बचा लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है।
  • Seeb के Al-Mawaleh इलाके में फंसे 8 महिलाओं और 12 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
  • Al Maabilah South में एक घर में पानी भरने से फंसे 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
  • Civil Defence and Ambulance Authority (CDAA) ने अब तक 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

मौसम विभाग की चेतावनी और यातायात पर असर

National Multi-Hazard Early Warning Centre के अनुसार ओमान में 30 मार्च 2026 तक मौसम अस्थिर रहने की संभावना है। 22 और 23 मार्च को मौसम का सिस्टम और भी ज्यादा सक्रिय हो सकता है, जिससे भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है।

प्राधिकरण जारी निर्देश और कार्रवाई
Royal Oman Police (ROP) Amerat–Bawshar Road को एहतियात के तौर पर बंद किया गया है।
Civil Aviation Authority (CAA) भारी बारिश, ओले गिरने और कम दृश्यता को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Emergency Management सभी गवर्नरशिप में सब-कमेटी को एक्टिव कर दिया गया है।

ओमान में रहने वाले प्रवासी भारतीयों और अन्य नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे वादी पार करने की कोशिश न करें और निचले इलाकों से दूर रहें। प्रशासन ने सभी से आधिकारिक सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान से बचा जा सके।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com