ओमान के अलग-अलग हिस्सों में शनिवार को आए भारी तूफान और बारिश की वजह से काफी नुकसान हुआ है। इस खराब मौसम की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग अपनी गाड़ियों के साथ पानी में फंस गए। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें लगातार लोगों की मदद करने में जुटी हुई हैं। मस्कट समेत कई गवर्नोरेट्स में अभी भी खतरा टला नहीं है और सावधानी बरतने को कहा गया है।

🚨: बहरीन का बड़ा एक्शन, ईरान की ओर से दागे गए 2 मिसाइल और 2 ड्रोन को बीच हवा में मार गिराया

रेस्क्यू टीम ने कितने लोगों को बचाया?

सिविल डिफेंस और एम्बुलेंस अथॉरिटी (CDAA) ने बताया कि शनिवार दोपहर से उन्हें गाड़ियों के वादियों और पानी में फंसने की 14 रिपोर्ट मिली हैं। बचाव दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 9 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया है। हालांकि इस दौरान 2 लोगों की जान जाने की पुष्टि की गई है। अथॉरिटी ने लोगों को सलाह दी है कि वे जलभराव वाले रास्तों से बचें और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।

आने वाले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

नेशनल अर्ली वार्निंग सेंटर ने चेतावनी दी है कि रविवार को भी कई इलाकों में गरज के साथ बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान ओले गिरने और तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है। इसका असर ओमान के मुख्य शहरों और क्षेत्रों पर पड़ेगा जो इस प्रकार हैं:

  • Muscat और Al Buraimi
  • North और South Al Batinah
  • Al Dhahirah और Al Dakhiliyah
  • North और South Al Sharqiyah के कुछ हिस्से

मौसम विभाग ने कहा है कि हवा की रफ्तार काफी तेज हो सकती है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ेगा। ओमान में रहने वाले प्रवासियों और स्थानीय लोगों को प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com