उड़ानों के संचालन की संख्या में बढ़ोतरी

ओमान और भारत के बीच यात्रा डिमांड बढ़ने के बाद सप्ताहिक उड़ानों के संचालन की संख्या में बढ़ोतरी की बात कही गई है। ओमान एयर डिमांड बढ़ जाने के बाद अब सात की जगह दस साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करेगा।

इन शहरों के लिए मिलेगी सुविधा 

बताते चलें कि Muscat से भारतीय शहर कोच्चि, दिल्ली और चेन्नई के लिए उड़ानों के संचालन की संख्या बढ़ाई जाएगी। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए यह फैसला लिया गया है। Muscat से 8 भारतीय शहर के लिए 122 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन होगा। इसके अलावा बंगलौर, मुंबई, हैदराबाद में भी सेवाएं दी जायेंगी।

एयरलाइन के मुताबिक डिमांड बढ़ जाने के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। एक अगस्त 2022 से 29 अक्टूबर 2022 के बीच इन एडिशनल उड़ानों की सेवा दी जाएगी।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।