मनीला में 23 जुलाई 2026 को ओमान के विदेश मंत्री H.E. Sayyid Badr bin Hamad Al Busaidi और भारत के विदेश मंत्री Dr. Subrajmanyam Jaishankar के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह मुलाकात ASEAN से जुड़ी विदेशी मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई, जिसमें मुख्य रूप से खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा और समुद्री व्यापार को लेकर चर्चा की गई।

🗞️: Red Sea में सऊदी टैंकर पर हमला: हूतियों ने किया वार, यूरोपियन यूनियन ने बढ़ाया थ्रेट लेवल

समुद्री सुरक्षा और व्यापार पर जोर

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने Strait of Hormuz (हॉर्मुज जलडमरूमध्य) से होने वाले व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने पर विचार-विमर्श किया। इस रास्ते से दुनिया भर में ऊर्जा की सप्लाई होती है, इसलिए इसकी सुरक्षा दोनों देशों के लिए बहुत अहम है। ओमान ने फिर से शांतिपूर्ण बातचीत के जरिए विवादों को सुलझाने की अपनी पुरानी नीति दोहराई है, जिससे सप्लाई चेन में कोई बाधा न आए।

दोनों मंत्रियों की बातचीत

भारत के विदेश मंत्री Dr. Subrahmanyam Jaishankar ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उन्होंने ओमान के विदेश मंत्री के साथ खाड़ी क्षेत्र के हालातों पर अपने विचार साझा किए और आगे भी संपर्क में रहने पर सहमति बनी। इस मंच पर अन्य देशों के राजनयिकों ने भी मध्य पूर्व में शांति बहाली और समुद्री मार्गों को लेकर अपनी बात रखी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com