ओमान में भारत के नए राजदूत Prashant Pise ने अपना काम आधिकारिक तौर पर शुरू कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार, 26 जून 2026 को ओमान के विदेश मंत्री Sayyid Badr bin Hamad Al Busaidi से मुलाकात की और उन्हें अपने नियुक्ति दस्तावेज़ सौंपे। यह मुलाकात मस्कट के Ministry’s General Diwan में हुई।

📰: GulfHindi.com का बड़ा ऐलान, प्रवासियों के लिए लॉन्च होगा सस्ता फ्लाइट सर्च ऑप्शन, अब बिना कमीशन के मिलेगी टिकट

इस दस्तावेज़ को सौंपने के बाद अब प्रशांत पीसे का राजनयिक मिशन औपचारिक रूप से शुरू हो गया है। ओमान के विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भारत और ओमान के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छे संबंध और भी आगे बढ़ेंगे। इस मीटिंग में Sheikh Ahmed bin Hashel Al Maskari और Najib bin Yahya Al Balushi जैसे बड़े अधिकारी भी मौजूद थे।

प्रशांत पीसे 1995 बैच के Indian Foreign Service (IFS) अधिकारी हैं। इससे पहले वे विदेश मंत्रालय में Additional Secretary के पद पर तैनात थे। उन्होंने 14 जून 2026 को मस्कट में भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देकर अपना कार्यभार संभाल लिया था। ओमान आने से पहले उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपनी नियुक्ति का पत्र लिया था, जो कि राजदूत बनने की एक जरूरी प्रक्रिया है।

पीसे साहब का अनुभव काफी लंबा है और वे पिछले 30 सालों से डिप्लोमैटिक सर्विस में हैं। उन्होंने काहिरा, त्रिपोली, टोक्यो और मॉरीशस में काम किया है और ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत भी रह चुके हैं। उन्होंने Ambassador G.V. Srinivas की जगह ली है, जो 2024 से मस्कट में भारतीय मिशन के प्रमुख थे।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.