पूरी खबर एक नजर,

  • भारत के लिए नई उड़ानों की सेवा दी जाएगी
  • एप्प या वेबसाइट के जरिए किया जा सकता है टिकट बुकिंग

भारत के लिए नई उड़ानों की सेवा दी जाएगी

ओमान से भारत के लिए नई उड़ानों की सेवा दी जाएगी। कहा गया है कि ओमान और भारत के बीच यात्रा को लेकर कई तरह की नई सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। पहले ही Go First ने घोषणा कर दी है कि कोच्चि से Muscat के लिए दो साप्ताहिक उड़ानों का संचालन किया जाएगा।

कोरोना के बाद यात्रा को बेहतर करने और यात्रियों को सुविधाएं देने में लगी एयरलाइन

अब धीरे धीरे कोरोना के बाद यात्रा को बेहतर करने और यात्रियों को सुविधाएं देने पर सभी एयरलाइन का जोड़ है। Cochin International Airport से Muscat International Airport के लिए सेवाओं को 2 जून से शुरू कर दिया गया है।

टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों को www.FlyGoFirst.com या मोबाइल एप्प के इस्तेमाल की अपील की गई है। कहा गया है कि ओमान और भारत के संबंध अच्छे रहे हैं और यात्रा क्षेत्र में बढ़ोतरी एक सकारात्मक संकेत है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।