ओमान के तट पर भारतीय झंडे वाले एक मैकेनाइज्ड सेलिंग वेसल ‘Virat 1’ के साथ हादसा हुआ है। इस घटना के बाद मस्कट में स्थित भारतीय दूतावास ने तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जहाज पर 14 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे जिनकी तलाश की जा रही है।

ℹ️: Iran-US Deal: कतर का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तेहरान, ट्रंप ने कहा आज हो सकता है शांति समझौते पर साइन

रेस्क्यू ऑपरेशन और सरकारी मदद

भारतीय दूतावास ने पुष्टि की है कि वे इस पूरी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं। इस ऑपरेशन को तेजी से चलाने के लिए भारतीय मिशन ओमान के अधिकारियों और स्थानीय समुद्री एजेंसियों के साथ तालमेल बिठाकर काम कर रहा है।

सर्च ऑपरेशन में मदद के लिए समुद्र में मौजूद अन्य जहाजों को भी शामिल किया गया है ताकि सभी सदस्यों का जल्द पता लगाया जा सके। फिलहाल रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद है और खोज कार्य जारी है।