खाड़ी देशों में भीषण गर्मी

Oman सहित सभी खाड़ी देशों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में कामगारों के लिए खुली धूप में काम करना संभव नहीं है। गर्मी के दिनों में डायरेक्ट फ्लाइट के अंदर काम करने से कामगारों की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है। कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि कड़ी धूप में काम करने के कारण कामगारों की मृत्यु तक हो जाती है।

कामगारों की सुरक्षा के लिए बनाएं गए हैं नियम

गर्मी के दिनों में कामगारों को कड़ी धूप में काम करने से किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए वर्क बैन की सेवा लागू की गई है। इस नियम के अनुसार चुनिंदा समय के लिए कामगारों को राहत दी जाती है।

इस दौरान किसी भी नियोक्ता या कामगार के द्वारा इस नियम का उल्लंघन ना हो इसका भी ख्याल रखा जाता है। इसके लिए समय-समय पर सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जांच की जाती है।

करीब 250 उल्लंघन दर्ज किए गए

1 जून यानी कि इस नियम के लागू होने के बाद से अब तक करीब 250 उल्लंघन दर्ज किए गए हैं। बता दें कि 12:30 से लेकर 3:30 बजे तक कामगारों के खुली धूप में काम करने पर पाबंदी है। अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करते पाया जाता है तो उसपर 100 से लेकर 500 तक ओमानी रियाल का जुर्माना लगाया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>