Oman की सरकार ने विदेशी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। सोशल प्रोटेक्शन फंड ने घोषणा की है कि 19 जुलाई 2026 से सभी गैर-ओमानी कर्मचारियों के लिए बीमारी और विशेष छुट्टी (extraordinary leave) का बीमा अनिवार्य कर दिया जाएगा। इस फैसले पर एनर्जी और मिनरल्स मंत्री Eng. Salim bin Nasser bin Said Al Aufi ने हस्ताक्षर किए हैं, जिसका उद्देश्य ओमान में काम करने वाले सभी प्रवासियों को बेहतर सुरक्षा देना है।

नियमों में क्या होगा खास

यह नया नियम सरकारी और प्राइवेट सेक्टर दोनों में काम करने वाले प्रवासियों पर लागू होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि इस इंश्योरेंस के लिए कर्मचारी की सैलरी से कोई पैसा नहीं कटेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी की होगी, जिसे हर कर्मचारी की सैलरी का 1% योगदान देना होगा।

बीमारी की स्थिति में मिलने वाली छुट्टी का विवरण इस प्रकार है:

छुट्टी के दिन वेतन का भुगतान
8-21 दिन 100%
22-35 दिन 75%
36-70 दिन 50%
71-182 दिन 35%

इस स्कीम के तहत एक साल में कुल 182 दिनों तक की बीमारी की छुट्टी कवर की जाएगी। इसके अलावा, शादी, किसी करीबी की मृत्यु या मेडिकल इलाज के लिए साथ जाने जैसी विशेष छुट्टियों का लाभ भी इसमें शामिल है। हालांकि, यह नियम उन लोगों पर लागू नहीं होगा जो लेबर लॉ के दायरे में नहीं आते, जैसे कि घरेलू कामगार (domestic workers)। यह कदम ओमान में काम करने वाले प्रवासियों को आर्थिक रूप से स्थिर और सुरक्षित बनाने के लिए उठाया गया है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.