ओमान के श्रम मंत्रालय (Ministry of Labour) ने रमजान के पवित्र महीने को देखते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा और काम के घंटों को लेकर नए नियम जारी किए हैं। 19 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे रमजान के दौरान कंपनियों को अपने स्टाफ की सेहत का खास ख्याल रखना होगा। यह खबर वहां रह रहे हजारों भारतीय कामगारों के लिए काफी राहत भरी है, क्योंकि सरकार ने साफ कहा है कि कर्मचारियों पर काम का ज्यादा बोझ नहीं डाला जा सकता।

📰: UAE में नौकरी करने वालों के लिए बड़ी खबर, छुट्टी के दिन काम कराने पर कंपनी को देने होंगे पैसे

प्राइवेट और सरकारी नौकरी वालों के लिए समय सीमा

मंत्रालय ने सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टरों के लिए समय सीमा तय कर दी है। प्राइवेट कंपनियों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे मुस्लिम कर्मचारियों से दिन में 6 घंटे से ज्यादा काम न लें और हफ्ते में कुल काम 30 घंटे से ज्यादा नहीं होना चाहिए। वहीं सरकारी दफ्तरों में काम का समय घटाकर 5 घंटे कर दिया गया है।

सेक्टर काम के घंटे (दैनिक) विशेष नोट
सरकारी (Public Sector) 5 घंटे सुबह 9 से 2 या 7 बजे से फ्लेक्सिबल
प्राइवेट (Private Sector) 6 घंटे हफ्ते में अधिकतम 30 घंटे

मजदूरों की सुरक्षा के लिए जारी हुए ये निर्देश

मंत्रालय ने विशेष रूप से उन लोगों के लिए गाइडलाइन जारी की है जो आउटडोर या फील्ड में काम करते हैं। ओमान में गर्मी को देखते हुए कंपनियों को अपने स्टाफ की थकान (Fatigue) पर नजर रखनी होगी। अगर कोई मजदूर ज्यादा थका हुआ दिखता है, तो उसे तुरंत आराम देना होगा। इसके अलावा कंपनियों को नीचे दी गई बातों का पालन करना अनिवार्य है:

  • तेज धूप के समय बाहर काम करने के घंटे कम किए जाएं ताकि हीट स्ट्रेस से बचा जा सके।
  • वर्कसाइट पर चेहरा धोने के लिए ठंडे पानी का इंतजाम होना चाहिए।
  • काम की शिफ्ट (Shift) इस तरह मैनेज करें कि किसी पर ज्यादा लोड न पड़े।
  • फर्स्ट एड बॉक्स और सुरक्षा उपकरण (PPE) हर वक्त उपलब्ध होने चाहिए।
Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.