सभी को वैक्सीन लेना काफी जरुरी

कोरोना से बचने के लिए सभी को वैक्सीन लेना काफी जरुरी है। हर देश में यह अनिवार्य है और इस बात से अब सब अच्छी तरह अवगत भी हैं। वहीँ सरकारें भी कम समय में अधिक लोगों को टिका देकर सुरक्षित करने की कोशिश में हैं। आप जानते होंगे कि चुनिंदा स्थानों को टीकाकरण केंद्र बनाकर वहां आस पास के लोगों को टीका दिया जाता है। लेकिन इसके अलावा भी मोबाइल टीकाकरण की सुविधा जारी है।

ओमान के Muscat Governorate में भी बसों के द्वारा मोबाइल टीकाकरण सेवा की सुविधा दी जा रही है। यह सेवा आज से लेकर अगले दो दिनों तक दी जाएगी।Directorate General of Health Services ने Al Raffah अस्पताल के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू की है।

कहाँ पर दी जाएगी सेवा ?

Bausher में शिक्षा मंत्रालय एवं सामाजिक विकास मंत्रालय में मंगलवार, फरवरी 22,2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक टिका दिया जाएगा। इसके अलावा परिवहन, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में बुधवार, 23 फरवरी, 2022 को सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक, और Knowledge Oasis Muscat में 24 फरवरी को टीका दिया जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।