ओमान में नए इस्लामिक साल की शुरुआत होने जा रही है। सरकार ने मुहर्रम 1448 हिजरी के चाँद को देखने की पुष्टि कर दी है। अब मंगलवार, 16 जून 2026 से ओमान में नया साल शुरू हो जाएगा।

यह जानकारी Ministry of Endowments and Religious Affairs (MERA) की चाँद देखने वाली मुख्य कमेटी ने दी है। सोमवार, 15 जून 2026 की शाम को कमेटी की बैठक हुई, जिसमें चाँद दिखने की पुष्टि की गई।

इन अधिकारियों ने की पुष्टि

इस बैठक की अध्यक्षता Minister of Endowments and Religious Affairs डॉ. मोहम्मद बिन सईद अल मामारी ने की। कमेटी में ओमान के Assistant Grand Mufti शेख डॉ. कहलान नभान अल खरोसी भी शामिल थे। मंत्रालय ने पहले ही नागरिकों और निवासियों से चाँद देखने की प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की थी।

छुट्टी का अपडेट

ओमान में रहने वाले भारतीय प्रवासियों और अन्य कर्मचारियों के लिए छुट्टी की तारीख तय कर दी गई है। हालांकि मंगलवार से नया साल शुरू हो रहा है, लेकिन सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए आधिकारिक छुट्टी बुधवार, 17 जून 2026 को होगी। यह तारीख 2 मुहर्रम 1448 हिजरी के हिसाब से रखी गई है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.