12 जुलाई 2026 को ओमान के मुसंडम इलाके में ड्रोन से हमले हुए हैं। ओमान सरकार ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है और देश की सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, देश की सीमाओं और निवासियों की सुरक्षा के लिए अधिकारी पूरी तरह से सतर्क हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।

ℹ️: ईरान और अमेरिका में बढ़ा तनाव, होर्मुज जलडमरूमध्य बंद, मिडिल ईस्ट के देशों पर ड्रोन और मिसाइल से हमले

पूरे खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव

यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा हालात नाजुक बने हुए हैं। UKMTO के मुताबिक, ओमान से नौ नॉटिकल मील दूर एक कार्गो जहाज पर भी हमला हुआ, जिसमें आग लग गई थी, हालांकि चालक दल को सुरक्षित बचा लिया गया। इसके अलावा, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में एक और जहाज पर हमले और कतर में अमेरिकी बेस पर हमले की बात कही है।

कई देशों पर हमलों का असर

अमेरिकी सेना ने भी ईरान के करीब 140 ठिकानों को निशाना बनाया है। वहीं, कुवैत की सेना ने भी जानकारी दी है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम उनके इलाके में हो रहे हमलों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इन 24 घंटों में पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा से जुड़ी कई घटनाएं सामने आई हैं, जिससे वहां रह रहे लोगों और प्रवासियों के बीच भी चिंता बढ़ गई है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com