ओमान के मस्कट में बच्चों की सेहत को खतरे में डालने वाली टॉफियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। Consumer Protection Authority (CPA) ने छापेमारी कर सैकड़ों हानिकारक कन्फेक्शनरी उत्पाद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई बच्चों को गलत आदतों से बचाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

👉: Strait of Hormuz Update: ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, अब खुला रहेगा समुद्री रास्ता, अमेरिकी जहाज़ रहेंगे तैनात

मस्कट गवर्नरते में Consumer Protection Authority (CPA) के न्यायिक अधिकारियों ने यह बड़ी कार्रवाई की है। Anti-Commercial Fraud Department की टीम ने दुकानों से ऐसी मिठाइयां और टॉफियां जब्त की हैं जो बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरनाक मानी गईं।

जब्त किए गए सामान की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने 55 बॉक्स सिगरेट जैसी दिखने वाली कैंडी और 387 बॉक्स इंजेक्शन (सिरिंज) के आकार की मिठाइयां बरामद की हैं। इन प्रोडक्ट्स को बाजार में बेचना स्वास्थ्य नियमों के खिलाफ था।

प्रशासन का कहना है कि ये उत्पाद न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, बल्कि बच्चों के व्यवहार पर भी बुरा असर डाल सकते हैं। इस तरह की चीजें बच्चों को सिगरेट और इंजेक्शन जैसी गलत चीजों की तरफ आकर्षित कर सकती हैं।

इन सभी मामलों को अब कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.