ओमान के नागरिकों और वहां रहने वाले प्रवासियों के लिए एक अच्छी खबर आई है। इस्लामी नए साल 1448 AH के मौके पर National Museum of Oman ने सभी के लिए मुफ्त एंट्री का ऐलान किया है। अब लोग बिना किसी टिकट के म्यूजियम जाकर ओमान की सांस्कृतिक विरासत को करीब से देख सकेंगे।

Muscat Daily की रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूजियम में मुफ्त प्रवेश की यह सुविधा गुरुवार, 18 जून से शनिवार, 20 जून तक उपलब्ध रहेगी। यह मौका उन प्रवासियों और भारतीय समुदाय के लोगों के लिए भी है जो ओमान की संस्कृति और इतिहास को समझना चाहते हैं।

इस खास मौके पर ओमान के Ministry of Labour ने एक बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय ने बुधवार, 17 जून 2026 को इस्लामी नए साल के उपलक्ष्य में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों के लिए एक दिन की आधिकारिक छुट्टी घोषित की है।

तारीखों की बात करें तो सऊदी अरब की सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार, 16 जून 2026 को इस्लामी नए साल 1448 AH (1 मुहर्रम) की शुरुआत की पुष्टि की थी। वहीं दूसरी ओर, मोरक्को ने इस नए साल की शुरुआत बुधवार, 17 जून से बताई थी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com