कोरोना स्ट्रेन मौजूदा कोरोना वायरस से ज्यादा भयावह है

कोरोना के नए नए रूप में परिवर्तित होना अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसा देखा भी जा रहा है कि कोरोना स्ट्रेन मौजूदा कोरोना वायरस से ज्यादा भयावह है। इसी के मद्देनजर ओमान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी निवासियों और प्रवासियों से बेवजह यात्रा करने से बचने की अपील की है।

सभी से अपील की जाती है कि बिना किसी आवश्यक काम के यात्रा पर नहीं निकले

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कुछ देशों में कोरोना के मामले हद से ज्यादा है इसीलिए सभी से अपील की जाती है कि बिना किसी आवश्यक काम के यात्रा पर नहीं निकले। 

बाहर से आ रहे ज्यादातर लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं

यह कहा गया है कि ओमान में प्रवेश के बाद कोरोना पीसीआर टेस्ट जरूरी होगा। ऐसा देखने में आया है कि बाहर से आ रहे ज्यादातर लोग कोरोना से बचाव के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से कोरोना बढ़ रहा है।