नया पासपोर्ट का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है

ओमान में एक नया पासपोर्ट का फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे बताया जा रहा है कि ओमानी पासपोर्ट का कलर और शेप बदल दिया गया है। यह मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। लेकिन पुलिस ने इस खबर का खंडन किया है।

पुलिस ने बताया है कि इस खबर पर बिल्कुल यकीन नहीं करें। एक झूठ है। पासपोर्ट में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है।

इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है

पुलिस ने अपने ऑनलाइन दिए गए बयान में बताया है कि Royal Oman Police इस तेजी से सर्कुलेट हो रही खबर का खंडन करती है। सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रहा है कि ओमानी पासपोर्ट का कलर और शेप बदल दिया गया है। लेकिन यह खबर गलत है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।