पहाड़ से गिरकर घायल हो गई थी महिला

रॉयल ओमान पुलिस ने एक महिला की जान बचाई है जो पहाड़ों से गिरकर घायल हो गई थी। मिली जानकारी के अनुसार ओमान में एक Emirati महिला पहाड़ से गिर गई थी जिसे अधिकारियों ने तुरंत वहां पहुंचकर बचा लिया है।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है कि महिला पहाड़ पर क्लाइंबिंग कर रही थी। इसी दौरान वह गिर गई और उसे चोट लग गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम

बताते चलें कि जैसे ही अधिकारियों को इस बात की जानकारी मिली कि महिला पहाड़ से गिर गई है तब रेस्क्यू अभियान चलाकर उसे बचाया गया। हेलीकॉप्टर की माद्दा से महिला की सुरक्षित निकासी की गई। इलाज के लिए महिला को Nizwa Reference Hospital भेज दिया गया है।

पहाड़ पर अगर आप जा रहे हैं तो सभी तरह के एहतियात नियमों का पालन करें। एक छोटी सी गलती किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>