ओमान सरकार ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई है। बीच समुद्र में मुसीबत में फंसे 23 यमनी नागरिकों को ओमान की नेवी और कोस्ट गार्ड ने सुरक्षित बचा लिया। इस बड़ी मदद के बाद यमन के दूतावास ने ओमान सरकार का आभार जताया है।

ℹ️: Kuwait में दोपहर के काम पर पाबंदी, नियम तोड़ने वाली 23 कंपनियों को नोटिस, अब होगी कड़ी कार्रवाई

समुद्र में क्या हुआ

यमन की एक नाव Socotra Archipelago से Al Ghaydah जा रही थी। रास्ते में अचानक नाव में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उसमें सवार 23 यात्री बीच समुद्र में फंस गए। संकट की घड़ी में नाव से मदद के लिए संदेश भेजा गया।

ओमान की त्वरित कार्रवाई

मदद की पुकार मिलते ही ओमान सरकार ने तुरंत एक्शन लिया। Royal Navy of Oman और Coast Guard की टीमों को मौके पर भेजा गया। इन टीमों ने कुशलता से काम करते हुए नाव को सुरक्षित तरीके से खींचकर सलाला (Salalah) पोर्ट तक पहुँचाया।

यात्रियों की देखभाल और नाव की मरम्मत

  • पोर्ट पर पहुँचने के बाद सभी 23 यात्रियों को जरूरी मेडिकल सुविधा दी गई।
  • सभी यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनका ख्याल रखा गया।
  • खराब हुई नाव की मरम्मत का काम भी पोर्ट पर ही करवाया गया।

यमन दूतावास ने जताया आभार

यमन के दूतावास ने ओमान सरकार की इस त्वरित मदद की तारीफ की। दूतावास ने आधिकारिक तौर पर Royal Navy और Coast Guard के अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने समय पर पहुंचकर लोगों की जान बचाई।

Nura Basta

Nura Basta is the Editor at GulfHindi.com and a journalism graduate from IIMC Delhi. With more than 7 years of professional experience, he has worked with leading media organizations including Aaj Tak (2018–2021) and Gulf News (2021–2025). His reporting and editorial work primarily focus on Gulf news, current affairs, and issues relevant to the Indian diaspora. At GulfHindi.com, he is committed to providing credible, well-researched, and impactful content for Hindi readers in the Gulf.