पूरी खबर एक नजर, 

  • ओमान में भयानक सड़क हादसा
  • एक प्रवासी की गई जान

ओमान में सड़क हादसा 

रॉयल ओमान पुलिस ने बताया है कि Thumrait – Haima road पर भयानक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक प्रवासी की मृत्यु हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस एविएशन की टीम मौके पर पहुंची

पुलिस ने अपने बयान में बताया है कि वाहन का टायर फटने के कारण Thumrait – Haima road पर सड़क हादसा हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस एविएशन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को Nizwa Hospital में पहुंचा दिया।

पुलिस ने यह भी बताया है कि इस हादसे में एक प्रवासी की मृत्यु हुई है। इस हादसे में एशियाई नागरिकता के पांच लोग घायल भी हुए हैं।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।