ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब देश के हर प्रांत से एक महिला सदस्य Shura Council में शामिल होगी। इस फैसले से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और बढ़ेगी और उन्हें देश चलाने में बराबर का मौका मिलेगा।

👉: UAE Weather Update: यूएई में गर्मी और धूल भरी हवाओं का अलर्ट, तापमान 47 डिग्री तक जाएगा, सावधान रहें लोग

यह शाही निर्देश सोमवार, 15 जून 2026 को जारी किया गया। Interior Minister सैयद हमूद बिन फैसल अल बुसैदी ने बताया कि इस फैसले का मकसद हर प्रांत से महिलाओं का स्थायी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है ताकि समाज की भागीदारी को और मजबूत किया जा सके।

इस नए नियम के तहत Shura Council में महिलाओं के लिए कुल 11 सीटें तय की गई हैं, जिसमें हर governorate से एक सीट होगी। ये सीटें उन सामान्य सीटों के अलावा होंगी जिनके लिए चुनाव होते हैं।

महिलाओं के लिए चुनाव के नियम इस तरह रहेंगे:

  • महिलाएं पहले की तरह अपने wilayats में चुनाव लड़ सकेंगी और दूसरे उम्मीदवारों के साथ मुकाबला करेंगी।
  • Governorate की इस खास सीट उस महिला उम्मीदवार को मिलेगी, जिसे अपने wilayat के कुल मतदाताओं के मुकाबले सबसे ज्यादा प्रतिशत वोट मिले होंगे।
  • अगर कोई महिला अपने wilayat की सामान्य सीट जीत जाती है, तो उस प्रांत की रिजर्व सीट अन्य महिला उम्मीदवारों के लिए खुली रहेगी।

State Council की सदस्य डॉ. आयशा बिंत सईद अल घबशी ने इस फैसले की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह कदम राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका और उनके ज्ञान व अनुभव को सम्मान देने जैसा है। वहीं, Shura Council सदस्य अब्दुल्ला बिन अल वलीद अल हिनई ने कहा कि सुल्तान का यह आदेश महिलाओं को भविष्य की योजनाएं बनाने में मुख्य भागीदार बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.