ओमान सरकार ने पर्यावरण को बचाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। देश में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक बैग पर लगे बैन का पांचवा चरण अब शुरू हो गया है। इस नए नियम के बाद अब कई और तरह की दुकानों में प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल पूरी तरह बंद हो जाएगा।
ℹ: Dubai: अब सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, IACAD ने शुरू किया नया सिस्टम, घर बैठे होंगे सारे काम।
यह नियम 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुका है। ओमान के Environment Authority (EA) ने इसे Ministerial Decision No. 8/2024 के तहत लागू किया है। इसका मकसद देश में प्लास्टिक कचरे को कम करना और पर्यावरण की रक्षा करना है।
इन दुकानों में अब नहीं मिलेंगे प्लास्टिक बैग
बैन के पांचवें चरण में अब उन दुकानों को भी शामिल किया गया है जो पहले इस दायरे से बाहर थीं। अब इन जगहों पर सिंगल-यूज़ प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल नहीं होगा:
- फर्नीचर स्टोर
- खंजर (dagger) की दुकानें
- सोने-चांदी और ज्वेलरी की दुकानें
- कार केयर सेंटर
- कार शोरूम और डीलरशिप
इससे पहले यह नियम सुपरमार्केट और रिटेल दुकानों पर लागू किया गया था। Environment Authority की विशेषज्ञ इंजीनियर अबीर बिंत उमर अल कासिमी ने बताया कि इस तरीके से नियम लागू करने से दुकानदारों और आम लोगों को नए बदलावों को अपनाने का मौका मिलता है। यह कदम Oman Vision 2040 और सर्कुलर इकोनॉमी के सिद्धांतों का हिस्सा है।
प्लास्टिक की जगह क्या इस्तेमाल करें
सरकार ने प्लास्टिक बैग के विकल्प के तौर पर कुछ खास तरह के बैग इस्तेमाल करने की अनुमति दी है। लोग अब इनके इस्तेमाल कर सकते हैं:
- कागज (Paper) के बैग
- कपड़े (Cloth) के बैग
- कार्डबोर्ड के बैग
- कॉटन और नॉन-वोवन फैब्रिक के बैग
नियमों का पालन करवाने के लिए Environment Authority लगातार चेकिंग कर रहा है। साल 2026 की पहली तिमाही में कुल 1,485 बार जांच की गई, जिसमें 106 जगह नियमों का उल्लंघन पाया गया। सरकार का लक्ष्य लोगों को प्लास्टिक के खतरों के प्रति जागरूक करना और प्रदूषण को कम करना है।
