ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र (Maritime Security Centre) ने Strait of Hormuz में एक संदिग्ध तैरती हुई वस्तु को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 30 मई 2026 को जारी किया गया है। अधिकारियों को आशंका है कि यह कोई समुद्री बारूदी सुरंग यानी सी माइन हो सकती है। क्षेत्र से गुजरने वाले सभी जहाजों, नाविकों और मछुआरों को इस संदिग्ध चीज से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और बेहद सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

🗞️: Saudi Border Security: सऊदी अरब में एक हफ्ते के अंदर पकड़े गए तस्करी के 841 मामले, नशीली दवाएं और हथियार देखकर अधिकारी भी रह गए दंग

ओमान सुरक्षा केंद्र ने एडवाइजरी में क्या कहा?

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह संदिग्ध तैरती हुई वस्तु ओमान के समुद्री क्षेत्र में इनशोर ट्रैफिक ज़ोन के पश्चिम में देखी गई है। ओमान के सुरक्षा बल इस पूरे इलाके की लगातार निगरानी कर रहे हैं। नाविकों और मछुआरों को सख्त सलाह दी गई है कि वे किसी भी संदिग्ध वस्तु के पास जाने से बचें और कुछ भी दिखने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

समुद्री सुरक्षा और अमेरिकी प्रशासन की चेतावनी

इस घटना के बाद अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। जॉइंट मैरीटाइम इंफॉर्मेशन सेंटर ने इस क्षेत्र में नौविहार के लिए गंभीर जोखिम का आंकलन जारी रखा है। अमेरिकी मैरीटाइम एडमिनिस्ट्रेशन ने भी जहाजों को इस क्षेत्र से बचने और अमेरिकी नौसेना के जहाजों से कम से कम 30 नॉटिकल मील की दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस अलर्ट के बाद अभी तक किसी भी व्यापारिक गतिविधि या जहाजों के आवागमन में रुकावट की कोई खबर नहीं आई है।

Frequently Asked Questions (FAQs)

Strait of Hormuz में क्या खतरा देखा गया है?

ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने Strait of Hormuz में एक संदिग्ध तैरती हुई वस्तु देखी है, जिसके समुद्री बारूदी सुरंग होने की आशंका जताई जा रही है।

नाविकों और जहाजों के लिए क्या निर्देश जारी किए गए हैं?

सभी जहाजों और मछुआरों को इस संदिग्ध वस्तु से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत ओमान अधिकारियों को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com