ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक फ्रांस पहुंचे, जहां राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनका भव्य स्वागत किया। यह दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा 28 जून से 29 जून 2026 तक चली। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य ओमान और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करना और आपसी सहयोग को बढ़ाना था।

ℹ️: Qatar में समुद्री हादसा, मिलिट्री ऑपरेशन के छर्रों से एक की मौत और एक घायल, UAE ने जताया दुख

भव्य स्वागत और सम्मान

पेरिस पहुंचने पर सुल्तान का ‘लेस इनवैलिड्स’ में औपचारिक स्वागत किया गया। इसके बाद राष्ट्रपति मैक्रों ने उन्हें ‘एलीसी पैलेस’ में रिसीव किया। इस मौके पर सैन्य सम्मान दिया गया, दोनों देशों के राष्ट्रगान बजाए गए और गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण किया गया। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को यादगार तोहफे भी दिए।

बड़े समझौतों पर हुई बात

29 जून को दोनों नेताओं के बीच एक अहम बैठक हुई, जिसमें राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। ओमान और फ्रांस ने अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, अंतरिक्ष और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में कई समझौते किए। दीवान ऑफ द रॉयल कोर्ट के अनुसार, इस यात्रा से दोनों देशों की दोस्ती और गहरी होगी।

इस दौरे के दौरान करीब 2.25 बिलियन डॉलर के प्रोजेक्ट्स और समझौतों की उम्मीद जताई गई थी। इसमें मुख्य रूप से पानी का ट्रीटमेंट, पर्यावरण, ट्रांसपोर्ट, स्पेस टेक्नोलॉजी और ऊर्जा बदलाव जैसे काम शामिल हैं।

सुरक्षा और क्षेत्रीय मुद्दे

बैठक में अंतरराष्ट्रीय व्यापार और समुद्री सुरक्षा पर भी बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने खास तौर पर होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की सुरक्षा और क्षेत्रीय तनाव को कम करने के उपायों पर चर्चा की। इससे पहले 31 मई 2026 को सुल्तान और राष्ट्रपति मैक्रों के बीच फोन पर भी इस विषय में बात हुई थी।

ओमान के प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य

सुल्तान के साथ फ्रांस गए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में ये बड़े नाम शामिल थे:

  • सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद, उप प्रधानमंत्री (रक्षा मामले)
  • सैयद खालिद बिन हिलाल अलबुसैदी, मंत्री (दीवान ऑफ द रॉयल कोर्ट)
  • जनरल सुल्तान बिन मोहम्मद अल नोमानी, मंत्री (रॉयल ऑफिस)
  • सैयद बद्र अलबुसैदी, विदेश मंत्री
  • डॉ. हमद बिन सईद अल औफी, हेड ऑफ प्राइवेट ऑफिस
  • अब्दुलसलाम बिन मोहम्मद अल मुर्शदी, चेयरमैन (ओमान इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी)
  • अनवर बिन हिलाल अल जाबरी, वाणिज्य और निवेश मंत्री
  • अहमद अलअराइमी, फ्रांस में ओमान के राजदूत
Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.