ओमान में Muscat Municipality के द्वारा वाहन चालकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। नगर पालिका के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कई स्थानों पर रूट को बंद किया गया है ताकि वहां पर हो रहे काम के कारण लोगों को परेशानी का सामना ना पड़े।

किस रोड पर लगाई गई है रोक?

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि मस्कट की तरफ जाने वाले Al-Zulfi Roundabout के पहले Al-Seeb Street पर रोड को नगरपालिका के द्वारा आधा बंद कर दिया गया है। इस दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। नियमों का उल्लंघन उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

कब से कब तक रोड रहेगा बंद?

अधिकारियों ने बताया है कि रोड गुरुवार 24 अक्टूबर से लेकर शनिवार 26 अक्टूबर तक बंद रहेगा। यह बताया गया है कि मेंटेनेंस वर्क के कारण इस रोड को बंद रखा जा रहा है। इस दौरान इसके आस पास से यात्रा कर रहे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। सड़क पर चलते समय सभी यातायात नियमों का पालन करें और खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>