ओमान घूमने जाने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। ओमान टैक्स अथॉरिटी (OTA) ने ऐलान किया है कि वे पर्यटकों के लिए ‘VAT रिफंड स्कीम’ शुरू करने की योजना बना रहे हैं। टैक्स अथॉरिटी के चेयरमैन Nasser Khamis Al Jashmi ने मस्कट में आयोजित पहली मीडिया ब्रीफिंग में इसकी जानकारी दी है। इस कदम से वहां के टूरिज्म सेक्टर और रिटेल बाजार को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।

ℹ️: Oman ROP Action: मस्कट में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई प्रवासी गिरफ्तार

कब से लागू होगी यह स्कीम?

फिलहाल इस स्कीम को शुरू करने की कोई पक्की तारीख तय नहीं की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, अभी सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ बातचीत चल रही है। सरकार रिफंड सर्विस ऑपरेटरों के साथ एग्रीमेंट फाइनल करने में लगी है। इसमें यह तय किया जा रहा है कि रिफंड का प्रतिशत कितना होगा और इस पूरी प्रक्रिया में कितना खर्च आएगा। जैसे ही ये समझौते पूरे हो जाएंगे, पर्यटकों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।

क्या हैं रिफंड पाने के नियम?

ओमान में सामान्य तौर पर 5% वैट (VAT) लगता है। पर्यटकों को रिफंड पाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार मौजूदा नियमों में ये बातें शामिल हैं:

  • पर्यटकों को वैट रिफंड के लिए पात्र होने के लिए कम से कम 25 ओमानी रियाल (RO) की खरीदारी करनी होगी।
  • रिफंड के लिए आवेदन जमा करने के 30 दिनों के भीतर पैसा वापस मिलने का प्रावधान है।
  • कुछ चीजों पर रिफंड नहीं मिलेगा, जैसे कि खाने-पीने की चीजें, शराब, तंबाकू और तेल-गैस उत्पाद।

ओमान को टैक्स से हुई बंपर कमाई

साल 2025 में ओमान के टैक्स कलेक्शन में भारी उछाल देखा गया है। आंकड़ों के मुताबिक, कुल टैक्स रेवेन्यू 1.373 बिलियन ओमानी रियाल तक पहुंच गया है। इसमें से सिर्फ VAT के जरिए सरकार ने 631 मिलियन रियाल कमाए हैं। इनकम टैक्स से भी 658 मिलियन रियाल की कमाई हुई है। सरकार का मानना है कि नई रिफंड स्कीम से ओमान भी खाड़ी के उन देशों की कतार में शामिल हो जाएगा जो पर्यटकों को टैक्स वापसी की सुविधा देते हैं।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.