ओमान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) के तहत नेशनल मल्टी-हार्ड अर्ली वॉर्निंग सेंटर ने देश में मौसम को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। 15 जुलाई 2026 से शुरू होकर अगले कुछ दिनों तक ओमान के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं चलने और धूल भरी आंधी आने की संभावना है। ओमान मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

📰: Kuwait News: कुवैत के न्याय मंत्रालय में अब 2026 तक सभी पदों पर होंगे सिर्फ स्थानीय नागरिक.

मौसम का असर और प्रभावित इलाके

इस मौसम के बदलाव के कारण आकाश में हल्के बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की बारिश की भी संभावना है। तेज हवाओं के कारण रेत और धूल उड़ने से धूल भरी आंधी की स्थिति पैदा होगी, जिससे सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। खासकर मरुस्थलीय इलाकों और खुले मैदानों में वाहन चालकों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। अरब सागर में समुद्र की स्थिति भी खराब हो सकती है, जहां लहरों की ऊंचाई 4.5 मीटर तक पहुंच सकती है।

किन इलाकों पर होगा ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार, इसका असर मुख्य रूप से Dhahirah, Al Wusta और Dhofar गवर्नरट्स के खुले और रेगिस्तानी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा। इसके अलावा al Jazer, al Duqm, Mahout, al Ashkharah, Jalan Bani Bu Ali, Jalan Bani Bu Hasan, Sadah, Shaleem और Hallaniyat Islands जैसे इलाकों में भी तेज हवाओं का असर रहेगा। उत्तरी गवर्नरट्स में भी धूल और कणों के कारण विजिबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखें और सुरक्षित रहें।

Praggya Singh sabal

Journalist from Noida. Covering Delhi, NCR and National Updates.