ओमान (Oman) में काम करने वाले प्रवासियों और स्थानीय नागरिकों के लिए मौसम को लेकर एक जरूरी खबर है। ओमान की सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAA) ने पूरे देश में 20 मार्च से 30 मार्च 2026 तक के लिए मल्टी-डे वेदर अलर्ट जारी किया है। आने वाले दिनों में ओमान के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश, तूफान और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इस दौरान आम लोगों को खास सावधानी बरतने और केवल आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करने की सलाह दी गई है।

किन इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम 20 से 21 मार्च के बीच अपना असर दिखाना शुरू करेगा। शुरुआत में Musandam, Buraimi, North Batinah और Muscat के साथ-साथ Al Hajar Mountains और Dhofar के तटीय इलाकों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होगी। 22 और 23 मार्च को इस खराब मौसम का असर अपने चरम पर होगा, जो उत्तरी हिस्सों से लेकर Al Wusta और Dhofar तक फैल जाएगा। यह सिलसिला 30 मार्च तक अलग-अलग तीव्रता के साथ जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस दौरान भारी बारिश के साथ तेज आंधी और ओले भी गिर सकते हैं।

घर से निकलने से पहले इन नियमों का रखें ध्यान

CAA और नेशनल मल्टी-हैजर्ड अर्ली वार्निंग सेंटर ने आम जनता और यात्रियों की सुरक्षा के लिए कुछ खास निर्देश जारी किए हैं। अगर आप सड़क मार्ग से यात्रा कर रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है:

  • Wadi Safety: निचले इलाकों और वादी (Wadi) से पूरी तरह दूर रहें, क्योंकि इन जगहों पर अचानक बाढ़ (Flash Floods) आने का खतरा बहुत ज्यादा होता है।
  • समुद्र से दूरी: समुद्र में लहरें 2.0 मीटर तक उठने की संभावना है, इसलिए मछुआरों और आम लोगों को समुद्र के पास न जाने या कोई मरीन एक्टिविटी न करने की सलाह दी गई है।
  • ड्राइविंग के दौरान सावधानी: धूल भरी तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण विजिबिलिटी (Visibility) काफी कम हो सकती है, इसलिए गाड़ी चलाते समय स्पीड कंट्रोल में रखें।
  • अफवाहों से बचें: सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे कोई भी जानकारी शेयर न करें और मौसम की सही जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक बुलेटिन को ही फॉलो करें।
Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.