ओमान में इन दिनों मौसम काफी सक्रिय है और कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है। धाहिरा और दखलिया प्रांतों में छिटपुट बारिश हो रही है और कुछ जगहों पर गरज के साथ तूफान आने की आशंका जताई गई है।

ℹ️: ओमान और तंजानिया के बीच व्यापार में भारी उछाल, 140 मिलियन से बढ़कर 350 मिलियन डॉलर हुआ कारोबार

मौसम की जानकारी के मुताबिक, अल हजर पर्वत श्रृंखला के ऊपर बादलों का भारी जमाव देखा गया है। इसी वजह से इन इलाकों में मौसम बदल गया है और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है।

धाहिरा और दखलिया के अलग-अलग विलायतों में बारिश का असर देखा गया है। कुछ जगहों पर यह बारिश बिजली कड़कने के साथ हो रही है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को सावधानी बरतने की जरूरत है।