Oman Weather Alert: हजर पहाड़ों पर भारी बारिश और बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

ओमान के मौसम विभाग ने Hajar Mountains के इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ तूफान आने की चेतावनी जारी की है। Oman Meteorology और Civil Aviation Authority (CAA) के अनुसार, इस दौरान तेज हवाएं चल सकती हैं और पहाड़ों के पास अचानक बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। ओमान में रहने वाले प्रवासियों और स्थानीय लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम को लेकर सावधान रहें और अधिकारियों की अपडेट पर नजर बनाए रखें।
सावधानी बरतने की सलाह
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि 3 अगस्त 2026 से 9 अगस्त 2026 तक ओमान के कई हिस्सों में अस्थिर मौसम रहेगा। सोमवार से बुधवार तक मध्यम स्तर की बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जबकि गुरुवार और शुक्रवार को स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है। इन दिनों में North Al Sharqiyah, South Al Sharqiyah और Al Dhahirah जैसे क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे बहती हुई घाटियों यानी वादियों को पार करने से बचें। खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी भी तरह की आपदा से बचने के लिए सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। धूफार क्षेत्र में Khareef के कारण पहले से ही बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे पहाड़ी इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।