OMAN : कामगार अब ऑनलाईन कर सकेंगे लीव के लिए आवेदन, मंत्रालय ने लॉन्च किया नया ई सेवा

Satyam Kumari30 May 20241 min read0 viewsOman

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा एक नई सेवा की घोषणा

Oman में COMEX Global Technology Show 2024 के 33rd edition में स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा एक नई सेवा की घोषणा की गई है जिसकी मदद से निवासियों और प्रवासी कामगारों को काफी सहायता मिलने वाली है। Director General of Private Health Establishments के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इसके जरिए हेल्थ पोर्टल की मदद से ऑनलाईन मेडिकल लीव लिया जा सकेगा।

इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कुछ जरूरी कागजातों को करना होगा पेश

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि इस सेवा का लाभ उठाने के लिए कामगारों को कुछ जरूरी कागजातों को पेश करना होगा। देश के किसी भी प्राइवेट हेल्थ संस्थान में अपना इलाज करवाने वाले कामगारों को इस सेवा का लाभ दिया जाएगा।

इस बात का ख्याल रखें कि जिस भी फिजिशियन या प्राइवेट स्वास्थ्य संस्थान में ईलाज करा रहे हैं उसका लाइसेंस जरूर होना चाहिए। सीक लीव के लिए आवेदक को अपना personal ID card प्रस्तुत करना होगा।

Share:

Comments

Leave a comment