OMAN : कामगारों के लिए रमजान में बदल जाएगा वर्क टाईमिंग, लेबर मंत्रालय ने जारी किया अपडेट

Satyam Kumari25 February 20251 min read2 viewsOman

रमजान का महीना जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसे में इस दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका ख्याल रखने के लिए ओमान में वर्क टाईमिंग में बदलाव किया गया है। Ramadhan 1446 AH के लिए लेबर मिनिस्ट्री ने सभी कर्मचारियों के लिए वर्क टाईमिंग की घोषणा की है।

रमजान के दौरान क्या तय की गई है टाईमिंग?

बताते चलें कि रमजान के दौरान कामगारों के वर्क टाईमिंग में बदलाव कर दिया गया है। कामगारों के लिए वर्क टाईमिंग लगातार 5 घंटे की होगी। कामगारों को 9 am से लेकर 2 pm तक की काम करना होगा। कामगारों के लिए flexible working system लागू किया जाएगा और काम के आधार पर ही कर्मचारियों के अटेंडेंस और उनके प्रस्थान की टाइमिंग तय की जाएगी।

ऐसा माना जा रहा है कि कामगारों के लिए काम की टाइमिंग 7:00 बजे सुबह से लेकर 3:00 बजे दोपहर के बीच में ही रखनी होगी। अगर यह संभव हो सके तो कामगारों को घर से ही काम करने की अनुमति दी जा सकती है। वहीं प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कामगारों को कम से कम 6 घंटे ही काम करने की जरूरत होगी।

Share:

Comments

Leave a comment