OMAN : ट्रक जा टकराई 11 वाहनों से, यातायात हादसे में गई प्रवासियों समेत 3 लोगों की जान, 15 हुए घायल

Satyam Kumari8 May 20241 min read1 viewsOman

यातायात हादसे में गई तीन लोगों की जान

रॉयल ओमान पुलिस ने यातायात हादसे की जानकारी दी है जिसमें तीन लोगों की जान चली गई है। इस बात की जानकारी दी गई है कि बुधवार 8 मई को हुए हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है और 15 दूसरे घायल हो गए हैं।

यह बताया गया है कि यह हादसा बुधवार को North Al Batinah Governorate के Liwa में हुआ है जहां एक ट्रक करीब 11 वाहनों से टकरा गई।

पुलिस ने जारी किया बयान

बताते चलें कि इस मामले में रॉयल ओमान पुलिस के द्वारा बयान जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि एक ट्रक और 11 वाहनों के बीच टक्कर हुई थी जिसके बाद तीन लोगों की जान चली गई और 15 लोग घायल हो गए।

बताया गया कि मृतक में एक नागरिक और एक प्रवासी शामिल है। जांच में पता चला कि ट्रक ड्राइवर ट्रैफिक के उलटी दिशा में वाहन चला रहा था। यही कारण है कि तब गंभीर हादसा हुआ।

Share:

Comments

Leave a comment