OMAN : डिपार्टमेंट ने की तुरंत ब्लड डोनेशन की अपील, जारी की गई टाईमिंग, तुरंत पहुंचाएं मदद

Satyam Kumari19 June 20241 min read0 viewsOman

प्लेटलेट्स डोनेट करने की दी गई सलाह

ओमान में Department of Blood Banks Services के द्वारा प्लेटलेट्स डोनेट करने की सलाह दी गई है। ब्लड बैंक के द्वारा कहा गया है कि कोई मरीज को इमरजेंसी में प्लेटलेट्स की जरूरत होती है ऐसे में तुरंत ही प्लेटलेट्स डोनेट करने चाहिए।

बताया गया है कि एक स्वस्थ व्यक्ति आराम से प्लेटलेट्स डोनेट कर सकता है जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है। अगर आप प्लेटलेट्स डोनेट करना चाहते हैं तो Central Blood Bank Baushar में जाकर डोनेट कर सकते हैं। लोगों से अपील की गई है कि उन्हें तुरंत ही इसलिए कार्य को करना चाहिए लोगों की जान बचाई जा सके।

क्या होगी डोनेशन की टाईमिंग?

इस बात की जानकारी दी गई है कि डोनेशन की टाईमिंग शनिवार से गुरुवार 8:00 am – 6:00 pm और शुक्रवार को 8:00 am – 1:00 pm है। बताया गया है कि कई बार इमरजेंसी की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिसमें तुरंत ही प्लेटलेट्स की जरूरत होती है इसलिए लोगों को तुरंत ही प्लेटलेट्स डोनेट करना चाहिए। इसके लिए व्हाट्सएप पर ऑनलाईन बुकिंग भी कर सकते हैं। 

Share:

Comments

Leave a comment