OMAN : तीर्थ यात्रियों के लिए जारी किया गया गाइडलाईन, परमिट आवेदन के लिए Nusuk platform का करें इस्तेमाल

Satyam Kumari3 May 20241 min read0 viewsOman

हज के लिए जरूरी दिशा निर्देशों का करना चाहिए पालन

ओमान में तीर्थ यात्रियों के लिए अलर्ट जारी करते हुए अधिकारियों ने बताया है कि उन्हें हज के लिए कुछ जरूरी दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। लोगों को यह सुझाव दिया गया है कि उन्हें Umrah या Haj के लिए Nusuk platform का इस्तेमाल करना चाहिए। इस ऐप के इस्तेमाल से यात्रियों का आवागमन काफी आसान हो जाता है।

Nusuk platform तीर्थ यात्रियों के लिए है काफी लाभकारी

अधिकारियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई है कि यह Nusuk platform तीर्थ यात्रियों के लिए काफी फायदेमंद है। Makkah और Madinah visitors को इसकी मदद से कई सेवाएं प्रदान की जाती हैं। इस ऐप की मदद से तीर्थ यात्री e-visa के लिए आवेदन कर सकते हैं। होटल और फ्लाईट की भी बुकिंग कर सकते हैं।

ऐप की मदद से तीर्थ यात्रियों को अलग-अलग तरह का पैकेज में प्रदान किया जाता है और प्राईवेट सेक्टर पार्टनर के द्वारा कई प्रोग्राम भी प्रदान किए जाते हैं। इस ऐप की मदद से यात्रियों का आवागमन आसान हुआ है।

Share:

Comments

Leave a comment